फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: लचर स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में निकाला मशाल जुलूस

Mon, 18 May 2026 06:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जन संघर्ष मोर्चा के बैनरतले निकाला गया जुलूस, सरकार पर उपेक्षा का आरोप
विज्ञापन

डॉक्टरों के रिक्त पदों पर नियुक्ति नहीं होने पर जताया आक्रोश
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक क्षेत्र की लचर स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में स्थानीय लोगों ने घनसाली बाजार में मशाल जुलूस निकालकर प्रदेश सरकार और स्थानीय विधायक का पुतला फूंका। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर और पिलखी में डॉक्टरों और कर्मियों के रिक्त पदों पर नियुक्ति न होने पर कड़ा आक्रोश जताया। सरकार पर घनसाली क्षेत्र की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।
घनसाली जनसंघर्ष मोर्चा के बैनरतले स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर और पिलखी में डॉक्टरों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर बाजार में मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में विरोध स्वरूप सरकार और विधायक का पुतला फूंका। कहा कि लचर स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में पिछले आठ माह के अंतर्गत क्षेत्र की पांच गर्भवती महिलाओं की मौत हो चुकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते 16 मई को होल्टा गांव निवासी बबीता देवी की पहाड़ी से गिरने से घायल हो गई थी। अस्पताल में उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर करने के दौरान महिला की मौत हो गई। चेतावनी दी यदि जल्द क्षेत्र के अस्पताल में विशेषज्ञ डाॅक्टरों और कर्मियों के रिक्त पदों पर नियुक्ति नहीं की गई उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर घनसाली जनसंघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष अनुज शाह, जिला पंचायत सदस्य विक्रम घणाता, व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश बडोनी, संदीप आर्य, अरविंद राणा, सुनीता रावत, रघुवीर रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें