फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: आपदा प्रबंधन की बैठक में नहीं पहुंचे बीआरओ के आला अधिकारी

Thu, 27 Feb 2025 07:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष ने जताई नाराजगी, बगड़धार और स्यांसू में जेसीबी रखने के निर्देश
विज्ञापन

बीआरओ के ओसी को एक सप्ताह में देहरादून कार्यालय में स्पष्टीकरण देने को कहा
नई टिहरी। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक में राज्य आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने बीआरओ के उच्च अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई। हाईवे किनारे जगह-जगह डंप किए गए मलबे को जल्द हटाने को कहा। बगड़धार और स्यांसू में अनिवार्य रूप से अलग-अलग जेसीबी रखने के आदेश दिए। बीआरओ के ओसी को एक सप्ताह के भीतर देहरादून स्थित उनके कार्यालय में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।
बैठक में भिलंगना ब्लॉक के आपदा प्रभावित तिनगढ़ गांव के सभी परिवारों का पूर्ण विस्थापन जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया। डीएम मयूर दीक्षित ने जानकारी दी कि तिनगढ़ सहित आसपास के 200 परिवारों को नए स्थल पर बसाने के लिए 7.50 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। बूढ़ाकेदार मंदिर की सुरक्षा के लिए दीवार का निर्माण कार्य जारी है। पिंस्वाड़ मोटर मार्ग को बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष रुहेला ने अधिकारियों से कहा कि वे कागजी दावों पर भरोसा करने के बजाय धरातल पर जाकर कार्यों की प्रगति का आकलन करें। उन्होंने सवाल किया कि यदि सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा है, तो फिर सीएम हेल्पलाइन पर इतनी शिकायतें क्यों दर्ज हो रही हैं। उपाध्यक्ष ने ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर नरेंद्रनगर, बगड़धार, हिंडोलाखाल, ताछला, खाड़ी सहित अन्य स्थानों पर खराब हालात पर चिंता जताई।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले सभी मोटर मार्गों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। नगर निकायों को साफ-सफाई बनाए रखने, नालियों को खोलने और आपदा प्रभावित क्षेत्रों में खाद्यान्न की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में विधायक किशोर उपाध्याय, पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, महामंत्री उदय रावत, ब्लॉक प्रशासक सुनीता देवी, एडीएम एके पांडेय, सीएमओ डॉ. श्याम विजय आदि मौजूद रहे। बाद में पत्रकारों से बातचीत में उपाध्यक्ष रुहेला ने बताया कि बूढ़ाकेदार मंदिर की सुरक्षा के लिए चार करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। चौरास और देवप्रयाग में आस्था पथ विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें