फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: ‘अच्छा जीवन जीने के लिए पंच तंत्र की भावनाओं का करें आदर’

Wed, 23 Oct 2024 07:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जलीय जैव विविधता और भारत में गंगा नदी तंत्र की पारिस्थितिकी तंत्र सेवाएं विषय पर जंतु विज्ञान विभाग की पहल पर पीजी कॉलेज नई टिहरी में गोष्ठी आयोजित की गई। वक्ताओं ने अच्छा मानव जीवन जीने के लिए पंच तंत्र की भावनाओं का आदर, सत्कार करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

जलीय जैव विविधता विषय पर आयोजित तीन दिवसीय गोष्ठी के समापन पर मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक जेआर जोशी ने कहा कि जलीय जैव विविधता बनी रहनी चाहिए। खासकर पहाड़ी और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में इसकी विशेष आवश्यकता है। मुख्य वक्ता प्रो. बीडी जोशी ने कहा कि हिमालयी राज्यों में पर्यावरण को दृष्टिगत रखते हुए विकास कार्य कराए जाने चाहिए।
सरकार को ग्रीन बेल्ट, वनों और पर्यावरण को ध्यान में रखकर योजनाएं बनानी चाहिए। जलीय कृषि एवं प्रबंधन केंद्र बांग्लादेश के निदेशक डॉ. विनय कुमार चक्रवर्ती ने कहा कि भारत और बांग्लादेश प्राकृतिक रूप से काफी समृद्ध हैं। प्राचार्य प्रो. पुष्पा नेगी ने सफल आयोजन पर अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन

जंतु विज्ञान के विभागाध्यक्ष /आयोजक सचिव डॉ. विजय प्रकाश सेमवाल ने कहा कि गंगा नदी तंत्र सामाजिक, पारंपरिक और आर्थिक समृद्धि का स्रोत है। गंगा और सहायक नदियों को साफ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। इस मौके पर प्रो. ओपी गुसाईं, प्रो. मंजू गुसाईं, डॉ. आरती खंडूड़ी, डॉ. हेमलता बिष्ट, डॉ. आशा डोभाल, डॉ. रजनी गुसाईं, डॉ. निशा जोशी, डॉ. निशांत भट्ट, डॉ. भारती जायसवाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें