फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभावित तिवाड़ गांव के ग्रामीणों की सड़क जाम

Fri, 28 Oct 2016 09:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुनर्वास निदेशालय की ओर से आवंटित कृषि भूमि का समतलीकरण करने के लिए धनराशि जारी नहीं करने पर गुस्साए बांध प्रभावित तिवाड़ गांव के ग्रामीणों ने जाख-डोबरा मोटर मार्ग पर सांकेतिक जाम लगाकर टीएचडीसी और पुनर्वास निदेशालय का पुतला फूंका। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने टीएचडीसी और पुनर्वास निदेशालय के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि भूमि आवंटन के सालभर बाद भी जमीन का समतलीकरण नहीं किया जा रहा है, जिससे काश्तकार वहां खेती-बाड़ी नहीं कर पा रहा है।

पांच दिनों से धरने पर बैठे बांध पीड़ित विनोद रावत ने कहा कि उनकी आजीविका खेती पर ही निर्भर थी, पूरी जमीन बांध की झील में समा गई है। जाम लगाने वालों में विनोद, नत्थी लाल, जय सिंह पंवार, बालम सिंह, दर्मियान सिंह, रमेश सिंह, गब्बर सिंह पंवार, विजयपाल सिंह नेगी, मनोज पंवार, नवीन, अरविंद, सतीश और नरेंद्र रावत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें