फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में लोगों को दिए स्वस्थ रहने के टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
चार्टड एकाउंटेंट और बिंदु संस्था के संस्थापक सदस्य राजेश्वर पैन्यूली की पहल पर रविवार को प्रतापनगर के मंजखेत हित देवता मंदिर परिसर में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 125 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाई वितरित की गई।
विज्ञापन

लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने देर होल्यी अबेर होल्यी... होल्यी जरुर सुबेर होल्यी लोक गीत के साथ शिविर का वर्चुअल शुभारंभ किया। कहा ऐसे कठिन समय में पहाड़ के दूर-दराज के गांव में निशुल्क मेडिकल सेवा शिविर लगाना सही मायने में लोगों की मदद करना है। बीएसएफ के पूर्व सीएमओ डा. एचएस शेखावत के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। इस मौके पर गिरीश शर्मा, मनीषा पंवार, सुरेश बाधुनी, जयवीर पोखरियाल, चंद्रकला व्यास, विजेंद्र पोखरियाल, अभिनय कलूडा, विक्रम पोखरियाल, प्रकाश बिष्ट, दर्शन सिंह पोखरियाल, जीत सिंह रावत, महेश पैन्यूली, पंकज पैन्यूली उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें