फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: दो माह से ठप टिपरी-मदन नेगी रोपवे सेवा

Wed, 28 Oct 2026 07:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। टिपरी-मदन नेगी रोप-वे सेवा दो माह बाद भी बहाल नहीं हो पाई है जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शासन-प्रशासन के रवैए से गुस्साए लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि 15 दिनों के भीतर रोपवे सेवा शुरू नहीं कराई गई तो क्षेत्र के लोगों को आंदोलन शुरू करने को मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन

टिहरी बांध की झील बनने के बाद प्रतापनगर क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन के सीमित साधन होने के कारण स्थानीय लोगाें की मांग पर पुनर्वास निदेशालय ने टिपरी-मदन नेगी रोपवे सेवा शुरू की गई थी। यह सेवा शुरू होने पर प्रतापनगर क्षेत्र में धारमंडल पट्टी के दर्जनों गांवों के लोगों को जिला मुख्यालय और ऋषिकेश-देहरादून आवागमन की आसान सुविधा मिल रही थी लेकिन सेवा बंद होने के कारण फिर से लोगों की परेशानियां बढ़ गई है।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला और जिला पंचायत सदस्य विजयपाल सिंह रावत ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि रोपवे सेवा से दर्जनों लोग हर दिन आवागमन करते हैं लेकिन सेवा बंद होने के बाद ग्रामीणों को अधिक किराया भुगतान करने के साथ ही रजाखेत-पीपलडाली होकर टिपरी पहुंचने के लिए लंबा सफर तय करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पहले प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी द्वारा भी समस्या से अवगत कराने पर रोपवे शीघ्र शुरू करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन आज तक रोपवे सेवा ठप पड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि पंद्रह दिनों के भीतर रोपवे सेवा बहाल नहीं की जाती है तो क्षेत्र के लोगों को कलेक्ट्रेट परिसर में बेमियादी धरना-प्रदर्शन शुरू करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें