फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश ले जाते तीन लोग गिरफ्तार

Sat, 12 Dec 2015 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर थाना पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान पलास्डा चौकी के पास एक ट्रक में अवैध रूप से ले जाए जा रहे 12 गोवंश बरामद किए हैं। उनमें से एक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर पुलिस पलास्डा चौकी के पास चेकिंग के दौरान एक ट्रक में 12 गोवंश (बैल) ठूंस-ठूंस कर भरे मिले। पुलिस ने बताया कि उन्हें नशा सुंघाया गया था, जिससे वह बेसुध पड़े हुए थे। ट्रक से गोवंश उतारते समय ट्रक चालक भाग निकला, जिसे पुलिस कर्मी महेंद्र कुमार पीछा कर पकड़ लाया।

थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि गोवंश घनसाली से बहादराबाद ले जा रहे थे। तस्करी के आरोप में ट्रक चालक हाजी, शहदाब, शहूब सभी निवासी बहादराबाद को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के साथ दूसरे वाहन में आगे जा रहे आरोपी ओणी बैंड के पास जंगल में फरार हो गए। पशु चिकित्साधिकारी डा. आरपी शुक्ला ने बताया कि गोवंश को पशुपालन केंद्र वीरभद्र ऋषिकेश भेजा जाएगा। चेकिंग अभियान में अजय राज, दिनेश कुमार, शमिउद्दीन और महेंद्र नेगी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें