फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: थत्यूड़ के पीपीलखेत में कार खाई में गिरने से तीन लोग घायल

Sat, 01 Jun 2024 05:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। थत्यूड़-नैनबाग मोटर मार्ग पर पीपलखेत के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मद्द से तीनों को खाई से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात लगभग दस बजे थत्यूड़ क्षेत्र के क्यारी-ख्यार्सी गांव से थत्यूड़ जा रहे हंस फाउंडेशन के कर्मचारियों की कार पीपलखेत के पास अनियंत्रित होकर सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार दुर्घटना में देवेंद्र बिष्ट (33) पुत्र किशन बिष्ट निवासी बीडी पांडे अस्पताल मल्लीताल नैनीताल, डॉक्टर अजय पुरुसोड़ा (33) पुत्र देवचंद पुरुसोडा ग्राम कंडीसौड़ थाना छाम टिहरी तथा विकास उनियाल (55) पुत्र वीरचंद उनियाल ग्राम उनियाल गांव थाना चंबा टिहरी गढ़वाल घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मद्द से घायलों को खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस सेवा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ पहुंचाया। सीएचसी में तीनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद देहरादून रेफर किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि कार डॉक्टर अजय पुरुसोड़ा चल रहे थे। उनके सिर पर चोट आई है। बाकी दो अन्य लोगों को हल्की चोट आई है। सभी हंस फाउंडेशन के कर्मचारी हैं। वह रात को क्यारी-ख्यार्सी गांव से अपने कार्यालय थत्यूड़ आ रहे थे। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें