फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवप्रयाग-टिपरी मार्ग पर तीन घंटे किया जाम

Sun, 16 Apr 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई टिहरी।
विज्ञापन
जाखणीधार के लामरीधार में शराब का ठेका खोलने के विरोध में धरना देते ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हिंडोलाखाल की अंग्रेजी शराब की दुकान को गुपचुप तरीके से लामरीधार शिफ्ट करने पर जाखणीधार क्षेत्र के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। शराब की दुकान हटाने के विरोध में जेलम, सौंणधार, चौंड, रतोली व अनेठी गांव के लोगों ने तीन घंटे तक लामरीधार में देवप्रयाग-टिपरी मोटर मार्ग पर जाम लगाया।
विज्ञापन


जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थानीय लोगों के आक्रोश को देखते हुए आबकारी विभाग ने लामरीधार में दुकान नहीं खोलने का लिखित आश्वासन दिया। दुकान के अंदर रखी शराब की पेटियों को वापस चंबा गोदाम में भेजना पड़ा। इधर, टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने डीएम को लामरीधार में शराब की दुकान खोलने के मामले में जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।

हिंडोलाखाल में अंग्रेजी शराब की दुकान का कई दिनों तक विरोध चला। वहां प्रशासन को दुकान बंद करनी पड़ी। 14 अप्रैल की रात को आबकारी विभाग के अधिकारियों ने गुपचुप तरीके से शराब की दुकान लामरीधार में शिफ्ट कर दी। रविवार को जैसे ही जाखणीधार क्षेत्र के लोगों को शराब की दुकान लामरीधार में खुलने की भनक लगी, वे बाजार में पहुंच गए और सुबह 10 बजे देवप्रयाग-टिपरी मोटर मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


जाम की सूचना पर आबकारी विभाग के निरीक्षक संजय मैठाणी और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। प्रदर्शनकारियों की मांग पर आबकारी निरीक्षक ने दुकान हटाने का लिखित आश्वासन दिया, जिस पर अपराह्न एक बजे जाम खुला। लोग उसी वक्त दुकान के अंदर से शराब की पेटियों को वापस ले जाने की जिद्द पर अड़ गए।

आनन-फानन में आबकारी विभाग ने लामरीधार की दुकान से शराब की पेटिया चंबा गोदाम वापस भेजी। प्रदर्शनकारियों में रविंद्र सिंह नेगी, कृतिचंद कुमाईं, विक्रम, रूप सिंह नेगी, प्रेम सिंह रावत, सुषमा देवी, बीना देवी, जगदंबा देवी व सुरमा देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें