फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: लखवाड़ बांध प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Thu, 01 Oct 2026 05:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। यमुना नदी पर निर्माणाधीन 300 मेगावाट की लखवाड़ बांध परियोजना से प्रभावित काश्तकारों और बेरोजगार युवाओं ने लंबित मांगों का समाधान न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। आंदोलन की रणनीति तय करने के लिए 11 अक्तूबर को काश्तकारों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की बैठक होगी।
विज्ञापन

यह जानकारी समिति के अध्यक्ष महिपाल सजवाण ने दी। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि प्रभावित काश्तकार लंबे समय से मुआवजा भुगतान, छूटी हुई परिसंपत्तियों का सर्वे और परियोजना में 70 प्रतिशत स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन के स्तर पर समस्या समाधान के लिए ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
उन्होंने बताया कि पूर्व में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर भी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया था। इसके बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। 11 अक्तूबर को होने वाली बैठक में जौनसार-जौनपुर क्षेत्र के काश्तकारों, युवाओं और विभिन्न समितियों के पदाधिकारी शामिल होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें