फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: विधि में यूजी, पीजी करने के बाद हैं रोजगार के अवसर

Tue, 29 Sep 2026 05:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी) एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में विधि विभाग की पहल पर मंगलवार को विधि स्नातक प्रथम वर्ष, विधि स्नातकोत्तर और शोधार्थियों का दीक्षा आरंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

विधि संकाय की डीन प्रो. ममता राणा ने कहा कि विधि में स्नातक या स्नातकोत्तर करने के बाद विद्यार्थियों के लिए रोजगार के कई अवसर उपलब्ध हैं। पुरुष छात्रावास के अधीक्षक डॉ. हेमराज और महिला छात्रावास की अधीक्षक डॉ. सुमनलता चौधरी ने छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं, अनुशासन और व्यवस्थाओं की जानकारी दी। पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. हंसराज बिष्ट ने पाठ्य पुस्तकों, शोध सामग्री, वाचनालय, संदर्भ सामग्री, अनुवाद और ई-पुस्तकों की सुविधाओं की जानकारी दी। डॉ. विशाल गुलरिया, डॉ. हिमानी बिष्ट ने नई शिक्षा नीति, पाठ्यक्रम, विषय चयन, परीक्षा की तैयारी और अध्ययन सामग्री के बारे में बताया। इस मौके पर डॉ. एसके चतुर्वेदी, डॉ. सुमनलता चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें