फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: सीवर लाइन के लिए सड़क खोदकर चलती बनी कार्यदायी संस्था

Wed, 09 Jul 2025 06:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गड्ढों में पानी भरने से लोगों का चलना हुआ मुश्किल
विज्ञापन

नरेंद्रनगर (टिहरी)। नगर क्षेत्र में सीवर लाइन के लिए खोदी गई सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। जगह-जगह बने गड्ढों में बरसात का पानी भरने से राहगीर खासे परेशान हैं। पालिका के सामुदायिक भवन, सीओ कार्यालय और अस्पताल जाने रोड पर ज्यादा दिक्कत है। परेशान लोगों ने सड़क को ठीक करने की मांग की है।
नगर क्षेत्र में पिछले तीन महीनों से सीवर लाइन का कार्य चल रहा है। कार्यदायी संस्था अधिकतर स्थानों पर सड़क खोदकर बरसात का बहाना बनाकर कम बंद कर चली गई है जिससे सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। पालिका के सामुदायिक भवन से पुलिस क्षेत्राधिकार कार्यालय से होते हुए श्रीदेव सुमन उप जिला चिकित्सालय को जाने वाले पैदल मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुसाईं, सुरेंद्र पुंडीर और उषा कैंतुरा ने कहा कि सीवर लाइन के लिए सड़क खोदने के कारण मार्ग की खराब दशा खराब हो गई है। उन्होंने प्रशासन से उक्त मार्ग की दशा सुधारने की मांग की है। इस बाबत एसडीएम आशीष चंद्र घिल्डियाल ने कहा कि बरसात के चलते सीवेज योजना का कार्य स्थगित किया गया है। यदि मार्ग की दशा खराब है तो कार्यदायी संस्था को उसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें