नई टिहरी। श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन ने विषम सेमेस्टर एमए, एमएससी और एमकॉम प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट जारी कर दिया है। विवि के कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने बताया कि एमए प्रथम सेमेस्टर अर्थशास्त्र, भूगोल, संगीत, हिंदी, मानव विज्ञान, गृह विज्ञान, समाजशास्त्र, गणित, अर्थ एवं सांख्यकि, एमएससी प्रथम सेमेस्टर जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भौतिक विज्ञान और एम कॉम प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
उन्होंने बताया बीकॉम ऑनर्स तृतीय और पांचवें सेमेस्टर का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। छात्र-छात्राएं विवि की वेबसाइट sdsuv.ac.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। अपने मेल के माध्यम से छात्र-छात्राएं अपनी अंक तालिका डाउनलोड भी कर सकते हैं। कुलसचिव चंद्रा ने बताया कि सभी कक्षाओं के रिजल्ट जारी होने के एक माह के अंतर्गत अंक तालिकाएं विवि से संबद्ध कॉलेजों को भेजी जाएगी।
अंक तालिका के लिए किसी भी छात्र-छात्रा या उसके अभिभावक को विवि मुख्यालय बादशाहीथौल आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अंक तालिका के लिए अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्र से संपर्क बनाए रखे। संवादजारी-गंगादत्त थपलियाल