फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: टटोर, घणता, नेगयाणा और खड़कसारी की टीमें अगले राउंड में पहुंची

Wed, 03 Jun 2026 06:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनबाग क्रिकेट क्लब की ओर से स्व़ अनिल पंवार की स्मृति में टूर्नामेंट का आयोजन
विज्ञापन


नैनबाग (टिहरी)। नैनबाग क्रिकेट क्लब की पहल पर स्व़ अनिल पंवार की स्मृति में सरदार सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज नैनबाग के मैदान में संचालित क्रिकेट टूर्नामेंट में टटोर नैनबाग, घणता जौनसार, नेगयाणा और खड़कसारी की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले राउंड में प्रवेश किया।

दूसरे दिन क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य रामदयाल शाह और ग्राम प्रधान कोटी सुमन पंवार ने किया। टूर्नामेंट का पहला मैच महासू क्लब टटोर नैनबाग और लुथेरा जौनसार की टीमों के बीच खेला गया जिसमें टटोर नैनबाग टीम ने 24 रन से जीत दर्ज की। दूसरा मैच घणता जौनसार और क्यारी जौनसार की टीम के बीच हुआ। जिसमें घणता जौनसार की टीम ने 36 रनों से जीत दर्ज की। तीसरा मैच नेगयाणा और मौगी की टीमों के हुआ, रोमांचक मुकाबले में नेग्याणा की टीम ने 3 रन से मैच जीता लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट का आखरी और चौथा मैच नाग देवता खैराड और खड़कसारी की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें खड़कसारी की टीम ने 46 रनों से जीत हासिल कर अगले राउंड में जगह बनाई। जिला पंचायत सदस्य शाह और ग्राम प्रधान सुमन ने कहा कि छोटी-छोटी प्रतियोगिता के आयोजनों से बच्चों और युवाओं में उत्साह आता है, इसी से उन्हें आगे बढ़ने का मौका भी मिलता है। इस मौके पर महेश तोमर,सागर तोमर, दीपक चौहान, प्रवीण चौहान, रविंद्र पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें