फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: बंद का टिहरी जिले में रहा मिला मिलाजुला असर

Sun, 11 Jan 2026 05:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मांग के समर्थन में विभिन्न संगठनों ने जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

नई टिहरी /घनसाली / लंबगांव। अंकिता भंडारी हत्याकांड की सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की देखरेख में सीबीआई जांच की मांग को लेकर बंद का टिहरी जिले में मिला जुला असर देखने को मिला। नई टिहरी, बौराड़ी, चंबा, कंडीसौड़ में कुछ दुकानें बंद और कुछ खुली रही। साप्ताहिक अवकाश के चलते घनसाली, लंबगांव, नरेंद्रनगर की अधिकांश दुकानें पूरी तरह से बंद रही।
घनसाली, चमियाला क्षेत्र में वाहनों का संचालन भी कम संख्या में हुआ। मांग के समर्थन में कांग्रेस, उक्रांद सहित विभिन्न संगठनों ने जुडे़ लोगों ने नई टिहरी, गोदाधार घनसाली में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।नई टिहरी में भू-भूम्याल जागृति मंच, कांग्रेस, उक्रांद, उत्तराखंड राज्यांदोलनकारी मंच व विभिन्न संगठनों से जुडे़ लोगों ने रैली निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान बौराड़ी और नई टिहरी बाजार में बंद का मिलाजुला असर दिखा। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल, प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, महिला जिलाध्यक्ष आशा रावत, विजय गुनसोला, दर्शनी रावत, लक्ष्मी रावत, शगुफ्ता प्रवीन, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष टीकम सिंह चौहान, देवेंद्र नौडियाल, मनीष सकलानी, गंगाभगत नेगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवराज सजवाण, भगवान सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घनसाली, चमियाला सहित अन्य कस्बों में दुकानें बंद रहीं। बाजारों में सुबह से ही सन्नाटा पसरा रहा। घुत्तू, विनकखाल, बूढ़ाकेदार, गोदाधार, अखोड़ी सहित आसपास के अधिकांश बाजार स्वेच्छा से बंद रहे। कई ग्रामीण रूटों पर टैक्सी-मैक्सी चालकों ने भी स्वेच्छा से वाहनों का संचालन बंद रखा। जिससे यातायात व्यवस्था आंशिक रूप से प्रभावित रही। इस मौके पर समन सिंह धनाई, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप नैथानी, विक्रम कुंवर, रामनाथ नैथानी, महेश चमोली, सुनील नैथानी, आशीष आर्य, शिव प्रसाद, कुलदीप चौधरी, शिव लाल चौधरी, जमुना प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें