फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: सिरखोल-भरपूर सड़क का डामर उखड़ने से बनी है खस्ताहाल

Thu, 19 Mar 2026 07:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जान जोखिम में डालकर लोग आवाजाही करने को मजबूर
विज्ञापन


लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर के सिरखोली-भरपूर सड़क का डामरीकरण उखड़ने से सड़क खस्ताहाल बनी है। लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं।

सिरखोल-भरपूर छह किलोमीटर सड़क का डामरीकरण वर्ष 2019 में पीएमजीएसवाई ने किया था तब यह पीएमजीएसवाई के पास थी। डामरीकरण उखड़ने से सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं। ग्राम पंचायत भरपूर की ग्राम प्रधान आरती कलूड़ा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य संदीप कलूड़ा, राज्य आंदोलनकारी देवी सिंह पंवार ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से लंबे समय सड़क के डामरीकरण और सुधारीकरण की मांग की जा रही है लेकिन सड़क डामरीकरण नहीं हो पाया है।
25 मार्च से भरपूर गांव में भैरव देवता मंदिर में भव्य कथा का आयोजन होना है। सिरखोल-भरपूर सड़क भैतुला खाल को जोड़ती है सिरखोली से भरपूर तक का हिस्सा लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड बौराड़ी के पास अधीन आने के बाद एक बार भी सुधारीकरण कार्य नहीं किया गया। जबकि आगे-पीछे सड़क पीएमजीएसवाई के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क का डामरीकरण उखड़ने से जगह-जगह बजरी फैली है जिससे दोपहिया वाहन चालक फिसल रहे हैं। सड़क की सुरक्षा दीवार और पैराफिट भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त है। सड़क सुधारीकरण के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज करवाई गई लेकिन मरम्मत नहीं हो पाई। सड़क का सुधारीकरण कार्य नहीं होने पर उन्हें मजबूर होकर विभागीय अधीक्षण अभियंता के पास शिकायत दर्ज करनी पड़ी। इस बाबत लोनिवि के अधीक्षण अभियंता केएस नेगी ने कहा कि सड़क का डामरीकरण का प्रस्ताव पूर्व में शासन को भेजा जा चुका है। धनराशि मिलते सड़क का डामरीकरण कार्य करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें