फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: सतत मिलाप की टीम ने पूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनी

Wed, 11 Nov 2026 05:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। गढ़वाल राइफल्स की सतत मिलाप टीम ने महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल लंबगांव में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। टीम ने पूर्व सैनिकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान का भरोसा दिया।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित कैंप में 21वीं गढ़वाल राइफल्स की टीम ने पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रित बच्चों की छात्रवृत्ति योजना, पेंशन में बढ़ोत्तरी, प्रमाणपत्रों के शुद्धीकरण और जीवन प्रमाणपत्र का सत्यापन संबंधी कार्य किए। टीम के सूबेदार दिनेश सिंह, हवलदार नरेश रमाेला और नायक विकास सिंह ने कहा कि सैनिक संगठन पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की हर छोटी-बड़ी समस्या के समाधान के लिए सदैव तत्पर है।
टीम ने देहरादून में एक बुजुर्ग की जान बचाने में अदम्य साहस दिखाने वाली उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित एमडीएस पब्लिक स्कूल लंबगांव की पूर्व छात्रा श्वेता पंवार को भी सम्मानित किया। वह अभी देहरादून में कार्यरत हैं। उन्होंने सड़क पर जा रहे एक बुजुर्ग को बस की चपेट में आने से बचाकर मानवता और साहस की मिसाल पेश की थी। टीम ने कारगिल शहीद वीरेंद्र सिंह चौहान की पत्नी बांसुरी देवी का हालचाल भी जाना। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष युद्धवीर राणा ने मिलाप टीम का आभार जताया।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक संगठन ने लंबगांव में सेना की कैंटीन खोलने की मांग की। इस मौके पर डॉ. भान सिह नेगी, पूर्व सैनिक सुंदर सिंह पंवार, चतर सिंह बर्त्वाल, जयेंद्र कंडियाल, नागेंद्र रतूड़ी, भगवान सिंह बुटोला, दिनेश राणा, मनोज रांगड़, हुकम सिंह बिष्ट, महेश रावत, वीरांगना प्रेमा देवी, विजेंद्री देवी और मुंशी देवी आदि माैजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें