फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: बौराड़ी के लोगों को जल्द मिलेगी देवभूमि रजत जयंती पार्क की सौगात

Sat, 16 May 2026 07:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
75 लाख से बनने वाले पार्क में बच्चों के मनोरंजन को लगेंगे झूले और चर्खी
विज्ञापन

नई टिहरी। नगर पालिका नई टिहरी क्षेत्र के लोगों को मनोरंजन और बच्चों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए देवभूमि रजत जयंती पार्क निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। करीब 75 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस पार्क में बच्चों और लोगों के लिए आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा। पार्क निर्माण को लेकर नगर पालिका ने टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
देवभूमि रजत जयंती पार्क का निर्माण बौराड़ी नगर पालिका परिसर में महात्मा गांधी मूर्ति के समीप किया जाएगा। पार्क में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले, चर्खी, स्लाइड और अन्य मनोरंजन उपकरण लगाए जाएंगे। इसके अलावा पार्क में फूलों की क्यारियां, पैदल चलने के लिए पाथवे कार्य भी किए जाने है। नगर क्षेत्र में बच्चों और बुजुर्गों के लिए सीमित मनोरंजन स्थल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवभूमि रजत जयंती पार्क बनने से बौराड़ी में स्थानीय लोगों को सुबह-शाम वहां टहलने की सुविधा मिलेगी। नगर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने बताया कि देवभूमि रजत जयंती पार्क निर्माण को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। पार्क में बच्चों के मनोरंजन और लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी। नगर क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त बनाने की दिशा में नगर पालिका लगातार कार्य कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें