फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: गोवंश और बंदरों की समस्या बन रहा चुनाव का मुद्दा

Tue, 15 Jul 2025 04:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जनसंपर्क करने आ रहे प्रत्याशियों को ग्रामीण बता रहे हैं पीड़ा
विज्ञापन

कंडीसाड़ (टिहरी)। पंचायत चुनाव प्रचार अभियान के बीच थौलधार ब्लॉक के ग्राम पंचायत सुनार गांव, धरवाल गांव, कंडीसौड़, जसपुर गांव में गोवंश और बंदरों की समस्या मुख्य मुद्दा बना हुआ है।
विज्ञापन

जनसंपर्क अभियान के तहत गांवों में पहुंचने वाले प्रत्याशियों से स्थानीय लोग स्पष्ट तौर पर कह रहे हैं कि वोट उसी प्रत्याशी को देंगे जो शपथ पत्र देकर यह संकल्प लेगा कि जीतने के बाद क्षेत्रवासियों को गोवंश व बंदरों की समस्या से निजात दिलाएगा। मुसद्दीलाल सेमवाल, सुरेश बिष्ट, जयवीर सिंह कुमाईं, शिव सिंह गुसाईं, वासुदेव खंडूड़ी, विजय खंडूड़ी, विजय सिंह रौतेला, भागचंद रमोला, राकेश सिंह रौथाण, उषा देवी, पार्वती देवी, पुष्पा देवी, यशोदा देवी, शैलजा देवी का कहना है कि चुनाव जीतने वाले प्रधान, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्य को अपनी पहली बैठक में गो सदन के निर्माण और बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए जाने का प्रस्ताव पारित करना चाहिए। वन दरोगा प्रवीण असवाल का कहना है कि लोग रास्ताें और घरों के सामने खाना-पीने का सामान खुले में फेंक देते हैं। खाने के लालच में बंदर घरों तक पहुंच रहे है। बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें