फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: अगला अंतरराष्ट्रीय मंदिर सम्मेलन उत्तराखंड में होगा

Thu, 20 Feb 2025 04:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। तिरुपति बालाजी में आयोजित द्वितीय अंतरराष्ट्रीय मंदिर महाकुंभ सम्मेलन में शामिल होकर घंटाकर्ण धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष और पदाधिकारी लौट आए हैं। घंटाकर्ण धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय प्रकाश बिजल्वाण ने बताया कि यह आयोजन 17 से 19 फरवरी तक चला, जिसमें भारत समेत 17 देशों के 1200 मंदिरों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने किया। सम्मेलन में तिरुपति बालाजी, शिरडी साईं मंदिर, लालबाग के राजा, सिद्धिविनायक, अष्टविनायक, इस्कॉन सहित कई प्रसिद्ध मंदिरों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय मंदिर फेडरेशन बनाने का निर्णय भी लिया गया।
घंटाकर्ण धाम ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने इंटरनेशनल टेंपल कन्वेंशन प्रदर्शनी के अध्यक्ष प्रसाद लाड़ और सचिव गिरीश कुलकर्णी को उत्तराखंड स्थित घंटाकर्ण धाम आने का निमंत्रण दिया गया। अगला अंतरराष्ट्रीय मंदिर सम्मेलन उत्तराखंड में आयोजित करने का प्रस्ताव भी रखा, जिसे उन्होंने सहमति दी। इस अवसर पर समिति के डॉ. जगमोहन सजवाण, सतेंद्र सजवाण, दीपक बिजल्वाण आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

जारी-गंगादत्त थपलियाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें