फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने भ्रमणकर देखी टीकाकरण व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक डा. धन सिंह नेगी ने जाखणीधार ब्लॉक के वैक्सीनेशन केंद्रों और गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण को लेकर जागरूक किया। कहा कि सभी लोग कोरोना गाइड लाइन का पालन कर अपने-अपने केंद्रों पर वैक्सीन लगाए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विधायक नेगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगांव और 18 से 44 वर्ष तक के लोगों के लिए बनाए गए वैक्सीनेशन केंद्र जीआईसी बड़कोट कर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जायजा लिया। जाखणीधार ब्लॉक के चिकित्साधिकारी डा. आशु कुमार ने बताया कि सभी वैक्सीनेशन केंद्रों पर लोगों को निरंतर वैक्सीन लगाई जा रही है। इसके बाद विधायक ने चाह गडोलिया, स्वाडी, चौरी, पिपलडाली, नंदगांव आदि गांव जाकर लोगों की कुशल क्षेम पूछी। वहीं विधायक ने जिला अस्पताल बौराड़ी में अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी बंद करने पर चिंता व्यक्त करते हुए डीएम को तत्काल लोगों को पूर्व की भांति सुविधाएं मुहैया करवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री बेबी असवाल, प्रधान त्रिलोक बिष्ट,राकेश कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल भारती, सोहन नौटियाल, गणेश नेगी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें