फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: बीपुरम से सटे इणियां में ही होगा मेडिकल कॉलेज का निर्माण

Thu, 29 Oct 2026 05:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बीपुरम से सटे इणियां में ही मेडिकल कॉलेज का निर्माण होगा
विज्ञापन

सीएम ने स्वास्थ्य मंत्री को मेडिकल कॉलेज निर्माण की कार्यवाही आगे बढ़ने को कहा : उपाध्याय
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी।
टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि भागीरथी पुरम (बीपुरम) से सटे इणियां में ही मेडिकल कॉलेज का निर्माण होगा। गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से पूर्व प्रस्तावित जगह इणियां में मेडिकल कॉलेज के निर्माण की कार्रवाई आगे बढ़ाने को कहा है। उन्होंने बताया कि जल्द स्वास्थ्य सचिव भूमि का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
भाजपा कार्यालय में टिहरी विधायक उपाध्याय ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि जिला मुख्यालय में अतिरिक्त भूमि के नियमितीकरण को लेकर सीएम धामी की ओर से जिलाधिकारी को एक-एक प्रकरण सुनकर विस्थापितों और प्रभावितों के हितों में सकारात्मक निर्णय लेने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम से मामले में शीघ्र इस संबंध में प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया है। साथ ही इसके लिए गठित समिति को भी पैरवी करने को कहा गया। उन्होंने कहा कि विस्थापितों के पानी-बिजली बिलों व पुनर्वास संबंधित प्रकरणों के संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत के नेतृत्व एक शिष्टमंडल शीघ्र मुख्यमंत्री से मुलाकात करने देहरादून जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने मेडिकल कॉलेज के निर्माण की मांग को बौराड़ी में चल रहे आंदोलन को संघर्ष समिति से समाप्त करने की अपील है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के लिए संबंधित विभाग के नाम जल्द भूमि हस्तांतरण होने की उम्मीद है। विधायक ने कहा कि टिहरी विधानसभा क्षेत्र को ओबीसी में शामिल किए जाने का प्रस्ताव आयोग स्तर से सरकार को भेजने की कार्रवाई गतिमान है।
विज्ञापन

आचार संहिता लगने से पूर्व यह सभी कार्य धरातल पर दिखेंगे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनीष राणा, मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, संदीप, राजेंद्र डोभाल, ओम प्रकाश कोठारी, अमित रतूड़ी, जयेंद्र रावत, परमजीत आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें