फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: मतदाताओं के गांव पहुंचने ने बाजार में दिनभर लगा जाम

Tue, 22 Jul 2025 08:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जाम खुलवाने को पुलिस और होमगार्ड को बहाना पड़ा पसीना
विज्ञापन

लंबगांव (टिहरी)। प्रथम चरण के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 24 जुलाई को संपन्न होने हैं। पंचायत चुनाव में मतदान के लिए शहरों से बड़ी संख्या मतदाता गांवों की ओर लौटने लगे हैं। लंबगांव बाजार में वाहनों की भीड़ होने के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस व होमगार्ड के जवानों को दिनभर लंबगांव बाजार में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

लंबगांव बाजार प्रतापनगर क्षेत्र का मुख्य केंद्र बिंदु होने के साथ स्थानीय लोगों का मुख्य बाजार भी है। टिहरी, उत्तरकाशी, घनसाली, ऋषिकेश के साथ आसपास के क्षेत्रों की मुख्य सड़क लंबगांव बाजार से जुड़ी होने के कारण वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। इससे लंबगांव बाजार में सुबह से वाहनों की भीड़ बढ़नी शुरू हो जाती है। चुनाव के दौरान वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण यहां बाजार में जाम लगने लगा। यातायात व्यवस्था को सुधारने में लगे पुलिस और होमगार्ड के जवानों को जमा खुलाने के लिए दिनभर पसीना बहना पड़ा।
विज्ञापन

प्रतापनगर क्षेत्र के रौणद रमोली, उपली रमोली, भदूरा, ओण पट्टी के गांवों के मतदाता बड़ी संख्या में मुंबई, दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, अमृतसर, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों से मतदान के लिए गांव लौट रहे हैं। लोगों के गांव लौटने से ग्रामीणों क्षेत्रों में चहल- पहल भी बढ़ गई है। उधर, पंचायत चुनाव के चलते जाखणीधार ब्लॉक मुख्यालय के टिपरी चौराह के साथ ब्लॉक मुख्यालय जाने वाली सड़क पर भी दिनभर वाहनों की आवाजाही होने के कारण टिपरी चौराहे पर जाम की स्थिति बनी रही। जाम के कारण घनसाली, जाखणीधार, श्रीनगर, टिहरी की ओर आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




लंबगांव बाजार में सड़क काफी संकरी है। बाजार क्षेत्र का मुख्य केंद्र बिंदु होने के कारण पंचायत चुनाव में बड़ी संख्या में अपने गांव लौट रहे अधिकतर लोग यहां से जा रहे हैं। वाहनों का दबाव बढ़ने से दिक्कत आ रही है। बावजूद पुलिस और होमगार्ड के जवान पूरी मुश्तैदी से ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे हैं। यातायात सुचारू रखने में स्थानीय व्यापारियों का सहयोग भी जरूरी है।
- धर्मेंद्र रौतेला, थानाध्यक्ष लंबगांव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें