फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: थत्यूड़ में रसोई गैस सिलिंडर न मिलने से लोगों की परेशानी बढ़ी

Tue, 31 Mar 2026 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उपभोक्ताओं ने केवाईसी के लिए थत्यूड़ में कैंप लगाने की उठाई मांग

थत्यूड़(टिहरी)। ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ और आसपास के क्षेत्र में रसोई गैस सिलिंडर न मिलने से लोगों को परेशानियां बढ़ने लगी है। उपभोक्ताओं ने शीघ्र थत्यूड़ में रसोई गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग उठाई है।



स्थानीय निवासी जगत सिंह असवाल, प्रताप सिंह राणा, नरेंद्र असवाल, विजय गौड़, संगीता लेखवार, कपिल लेखवार ने कहा कि थत्यूड़ बाजार के साथ आसपास के खेड़ा, भूयासारी, टिक किन्सू, मोलधार, औतण, क्यारी, ख्यार्सी, तेवा, बंगसील सहित कई गांव के लोग थत्यूड़ में ही रसोई गैस भराने आते है। कह कि एक माह पूर्व थत्यूड़ में रसोई गैस का ट्रक आया था, लेकिन माह से अधिक समय गुजरने वाला है अभी तक थत्यूड़ क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति नहीं हो पाई है। जिसके चलते बाजार और ग्रामीण क्षेत्र के लोग परेशान है। कहा कि उपभोक्ताओं को रसोई गैस की केवाईसी के लिए करीब 35 किलोमीटर दूर मसूरी की दौड़ लगानी पड़ रही है, वहां जाकर भी केवाईसी नहीं हो पा रही है। जिसके कारण लोगों का समय और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। साथ ही केवाईसी न होने की दशा में रसोई गैस की बुकिंग भी नहीं हो पा रही है। बताया थत्यूड़ क्षेत्र में इंडियन और भारत गैस के सबसे अधिक उपभोक्ता हैं, लेकिन समय पर रसोई गैस न मिलने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ने लग गई है। उन्होंने प्रशासन से रसोई गैस की केवाईसी के लिए थत्यूड़ में कैंप लगाने की मांग की है। ताकि दूर-दराज क्षेत्र के लोग केवाईसी करवा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस बाबत क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी अंजलि पंवार का कहना कि पूर्व में संबंधित गैस एजेंसियों की ओर केवाईसी के लिए थत्यूड़ में कैंप संचालित किया गया था। उस दौरान कई लोग केवाईसी नहीं करा पाएं हैं। संबंधित गैस एजेंसियों को शीघ्र फिर से थत्यूड़ में केवाईसी कैंप लगाने को कहा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें