फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: जन अधिकार संघर्ष मोर्चे का आज किया जाएगा विस्तार

Mon, 30 Mar 2026 06:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बांध प्रभावितों का निशुल्क बिजली-पानी को लेकर धरना जारी
विज्ञापन


नई टिहरी। जन अधिकार संघर्ष मोर्चा टिहरी के बैनर तले निशुल्क बिजली-पानी की मांग को लेकर बांध विस्थापित और प्रभावितों का धरना 31 वें दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे लोगों ने नारेबाजी कर शीघ्र मांग पूरा करने को कहा।
बौराड़ी के गणेश चौक में बांध विस्थापित और प्रभावितों का धरने का नेतृत्व कर रहे मोर्चा के अध्यक्ष सागर भंडारी ने कहा कि आंदोलन को और तेज करने के लिए मंगलवार को मोर्चे का विस्तार किया जाएगा। मोर्चे में महिला, युवा और वरिष्ठ नागरिकों को शामिल किया जाएगा। जिसमें नगर और बांध प्रभावित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में न्याय यात्रा और महापंचायत कर लोगों को उनके अधिकारों के बारे में बताया जाएगा। मोर्चा के सचिव मानवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि टिहरी बांध के कारण यहां के लोगों ने जो कुछ झेला है,उसका दर्द वह ही जान सकते हैं। बांध के कारण लोगों को देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और नई टिहरी बसना पड़ा। जिसके कारण एक ही परिवार के लोगोें का बिखराव हो गया। बांध बनने के दौरान सरकार और प्रशासन ने कई तरह की सुविधाएं देने का वादा किया गया था। इस मौके पर देवांक चमोली, सुरेंद्र सिंह, बलवीर राणा, सतीश चमोली, शंभू भंडारी, मनोज शाह, दिनेश ढौडियाल, प्रवीण, संजय, हेमलता देवी, भगवान देई तोपवाल, दर्शनी देवी, सरोजनी रावत, एकादशी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें