फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: जनजातीय समाज का स्वतंत्रता आंदोलन में अतुलनीय योगदान

Sat, 14 Nov 2026 06:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर(टिहरी)। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में जनजातीय गौरव दिवस पर जागरुकता और विचार-विमर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनजातीय समाज का गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान, सांस्कृतिक विरासत, उनके सामाजिक और आर्थिक विकास की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार सिंह ने कहा कि भारत के विकास में जनजातीय समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। देश के स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समाज के अनेक वीर नायकों एवं नेतृत्वकर्ताओं ने अद्वितीय योगदान दिया, जिसे सदैव स्मरण किया जाना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. ईरा सिंह ने भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी, उनके संघर्षपूर्ण जीवन, सामाजिक चेतना और विस्तृत जानकारी दी। इस दौराना स्वीप की नोडल अधिकारी डॉ. मीना ने छात्रों को फोटो पहचान पत्र बनाने और लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें