फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झील से सटे पंचकोटी से बौराड़ी रोपवे की फिर जगी उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी झील से सटे पंचकोटी से बौराड़ी तक रोपवे निर्माण की उम्मीद जगी है। सरकार ने रोपवे निर्माण को वर्ष 2022-23 के बजट में शामिल कर वर्षों पुरानी मांग पूरी करने की दिशा में कदम उठाया है। यदि सरकार की यह पहल धरातल पर उतरती है, तो बौराड़ी और नई टिहरी में पर्यटन की संभावनाएं बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

सरकार ने नई टिहरी शहर में पर्यटन कारोबार बढ़ाने के उद्देश्य से 2015-16 में पंचकोटी से बौराड़ी तक रोपवे निर्माण की कवायद की थी, लेकिन रोपवे का निर्माण सर्वे से आगे नहीं बढ़ पाया है। वर्ष 2019 में सरकार ने इस दिशा में कदम आगे बढ़ाकर एनएचएलएमएल (नेशनल लॉजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड) को रोपवे निर्माण का जिम्मा सौंपा था। वर्तमान में एनएचएलएमएल टिहरी के पंचकोटी से बौराड़ी समेत राज्य के सात स्थानों पर रोपवे निर्माण के लिए सर्वे से लेकर डीपीआर तैयार करवा रहा है।
सरकार ने भी इस वित्तीय वर्ष के बजट में रोपवे निर्माण को शामिल किया है। ऐसे अब उम्मीद है कि पंचकोटी से बौराड़ी तक 3.17 किमी लंबे रोपवे का निर्माण हो पाएगा। यदि रोपवे बन जाता है, तो बौराड़ी से कोटीकालोनी की आवागमन की दूरी 15 किमी के बजाए तीन किमी रह जाएगी। इससे पर्यटक झील से नई टिहरी, बौराड़ी आसानी से पहुंच सकते हैं। विधायक किशोर उपाध्याय का कहना है कि सरकार ने रोपवे निर्माण का संकल्प इस वित्तीय वर्ष में रखा है। इस दिशा में काम चल रहा है। जल्द इसके सार्थक परिणाम भी दिखने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें