पुरोला। मोरी ब्लॉक के फिताड़ी गांव में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड के बाद पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए हंस कल्चर सेंटर एवं हंस फाउंडेशन आगे आए। संस्था की ओर से प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई जिसमें खाद्य सामग्री के साथ-साथ कंबल भी शामिल रहे। इस सहयोग से संकट की घड़ी में जूझ रहे परिवारों को बड़ी राहत मिली।
शनिवार को हंस कल्चर सेंटर और हंस फाउंडेशन के सदस्यों ने फिताड़ी गांव पहुंचे। वहां उन्होंने अग्नि पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री बांटी। वहीं, पीड़ित परिवारों के चेहरों पर कुछ हद तक सुकून देखने को मिला। ग्रामीणों ने भी हंस फाउंडेशन की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार का सहयोग आपदा से उबरने में बेहद सहायक साबित होता है। हंस फाउंडेशन के वरिष्ठ सेवक किशन रावत ने बताया कि संस्था सदैव समाज सेवा के लिए समर्पित रही है और भविष्य में भी जरूरतमंदों की हरसंभव सहायता करती रहेगी। संवाद