फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: बालिका सुरक्षा के लिए मुश्तैदी से कार्य कर रही है पुलिस की गौरा टीम

Sat, 14 Nov 2026 05:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। एसएसपी श्वेता चौबे ने टीम गौरा की बैठक लेते हुए अभियान की समीक्षा की। उन्होंने स्कूलों में बालिका सशक्तिकरण और आत्मरक्षा जागरुकता बढ़ाने के लिए सात माह पहले जिले के सभी 12 पुलिस थानों में टीम गौरा का गठन किया था। उन्होंने टीम के सदस्यों को टी-शर्ट वितरित की।
विज्ञापन

एसएसपी ने सभी पुलिस थानों में टीम गौरा का गठन कर स्कूलों में छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए जागरुक करने का अभियान शुरू किया। अभियान को सात माह पूरे होने पर एसएसपी ने टीम गौरा की बैठक लेते हुए अभियान की समीक्षा की। टीम ने बताया कि वह स्कूलों में जाकर बालिका सशक्तिकरण, विधिक अधिकार, साइबर जागरुकता, स्कूलों के आस-पास सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
एसएसपी ने कहा कि महिला पुलिस कर्मी अपने थाना क्षेत्रों के स्कूलों में जाकर छात्राओं को आत्मरक्षा, बिना हथियार सुरक्षा करना और उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरुकता अभियान चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि छात्राओं को साइबर जागरुकता, गुड टच, बैड टच और पोक्सो जैसी कानूनी जानकारी भी दी जा रही है।
विज्ञापन

छात्राओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस कर्मी स्कूल-कॉलेजों के आस-पास नियमित गश्त कर रही है। कोई शिकायत मिलने पर शीघ्र समाधान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। छात्राओं को आपातकालन सहायता प्राप्त करने के लिए उत्तराखंड पुलिस के गौरा शक्ति एप, यौन उत्पीड़न और महिला हेल्प लाइन के उपयोग के प्रति भी जागरुकता बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें