फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं को लेकर धरने पर बैठे पूर्व प्रमुख

विज्ञापन
विज्ञापन
बालगंगा को पृथक विकासखंड बनाने, घनसाली में राजकीय महाविद्यालय व राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने सहित विभिन्न मांगों को लेकर भिलंगना ब्लॉक के पूर्व प्रमुख धनी लाल शाह मंगलवार से तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए है। उनका कहना है कि क्षेत्र की लंबित मांगों को लेकर पूर्व में सीएम और उच्च अधिकारियों को ज्ञापन प्रेषित किया गया था, लेकिन शासन-प्रशासन स्तर पर समस्याओं के निस्तारण के लिए कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। कहा की समस्याओं का समाधान न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने पर उनके समर्थन में पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद जोशी, सूर्य प्रकाश रतूड़ी, आनंद प्रसाद, पूरब सिंह पंवार, प्रकाश चंद, हिम्मत सिंह रौतेला, दिनेश लाल, अब्बल सिंह रावत बैठे रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें