फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: टिहरी में खाद्य विभाग के पास नहीं है पर्याप्त गोदाम

Thu, 20 Aug 2026 07:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला पूर्ति विभाग के पास अपने पर्याप्त खाद्य गोदामों न होने से खाद्यान्न के रख-रखाव की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आधे से अधिक गोदाम किराये के भवनों में संचालित हो रहे हैं। एक गोदाम मंदार गांव में बनकर तैयार है लेकिन लोनिवि ने उसे हैंडओवर नहीं कर पाया है।
विज्ञापन

टिहरी जिला पूर्ति विभाग के पास वर्तमान समय में कुछ 26 गोदाम है जिनमें से विभाग के अपने मात्र नौ गोदाम हैं। बाकी अन्य सभी 17 गोदाम किराये के भवनों पर संचालित हो रहे हैं। किराये के भवनों में गोदाम के संचालन से विभाग को खाद्यान्न रख-रखाव और गोदामों की मरम्मत में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
खाद्यान्न भी गोदाम के अनुरूप भरना पड़ता है। वहीं जाखणीधार ब्लॉक के मंदार गांव में डेढ़ वर्ष से करीब एक करोड़ की लागत से गोदाम का निर्माण कार्य लोनिवि प्रांतीय खंड की ओर से किया जा रहा है। गोदाम बनकर तैयार होने के बाद विभाग के अपने 10 गोदाम हो जाएंगे। विभागीय अधिकारी का कहना है कि जिले में अन्य जगहों पर भी गोदामों के निर्माण की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव शासन में भेजा गया है। लेकिन स्वीकृति नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन


जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी सुनील बडोनी ने बताया कि मंदार गांव में विभाग का गोदाम बनकर तैयार है। लोनिवि बौराड़ी को गोदाम विभाग को हैंडओवर करने के संबंध में दो बार पत्र भेजे गए हैं लेकिन अभी तक गोदाम हैंडओवर नहीं किया गया है।
विज्ञापन



मंदार गांव में खाद्य विभाग का गोदाम बनकर तैयार हो गया है। विभाग को हैंडओवर करने की कार्यवाही गतिमान है, शीघ्र गोदाम हैंडओवर कर दिया जाएगा।
दीपक कुमार, ईई, लोनिवि प्रांतीय खंड बौराड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें