फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: चमियाला-घनसाली के बीच मार्च से शुरू होगी पहली सिटी बस सेवा

Wed, 11 Feb 2026 07:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड छह में तैयार किया जा रहा रजत जयंती पार्क : राणाा
विज्ञापन

घनसाली (टिहरी)। नगर पंचायत चमियाला क्षेत्र के लोगों के लिए खुशखबरी है। आगामी मार्च से नगर पंचायत पहली बार सिटी बस सेवा शुरू करने जा रही है। सिटी बस सेवा शुरू होने से चमियाला से रोजाना घनसाली आने-जाने वाले कर्मचारियों, स्थानीय लोगों और बालगंगा महाविद्यालय सेंदुल के छात्र-छात्राओं को आवागमन की सुविधा मिलेगी।
नगर पंचायत बोर्ड के गठन का एक वर्ष पूरा होने पर चमियाला में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में नगर पंचायत की ओर से कई नई योजनाएं संचालित की जा रही है। लंबे समय से परिवहन सुविधा के अभाव से जूझ रहे क्षेत्रवासियों को अब सिटी बस सेवा की सौगात मिलने जा रही है। घनसाली से चमियाला के बीच नियमित सिटी बस संचालन की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

आगामी मार्च से इसे शुरू करने की योजना है। नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह राणा ने बताया कि सिटी बस सेवा के लिए विधायक शक्ति लाल शाह ने विधायक निधि से धनराशि की स्वीकृति दी है। सिटी बस रोजाना चमियाला से घनसाली तक संचालित की जाएगी। घनसाली ब्लॉक और तहसील मुख्यालय होने के कारण दोनों स्थानों के बीच आवागमन लगातार बना रहता है।
चारधाम यात्रा सीजन के दौरान मई से जुलाई तक बसों और जीप-टैक्सियों की कमी के कारण स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए शहरी विकास विभाग की ओर से नगर पंचायत को दो नए कूड़ा वाहन भी जल्द मिलने वाले हैं। वर्तमान में उपलब्ध कूड़ा वाहन पुराने हो चुके हैं और बार-बार खराब होने से कूड़ा उठान प्रभावित होता है। नए वाहनों के आने से कूड़ा निस्तारण व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर छह में 1.24 करोड़ रुपये की लागत से रजत जयंती पार्क का निर्माण भी किया जा रहा है। पार्क में बच्चों के लिए झूले, चरखी और अन्य खेल उपकरण लगाए जाएंगे। बुजुर्गों के बैठने के लिए चेयर व विश्राम की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अध्यक्ष राणा ने कहा कि नगर पंचायत का प्रयास है कि क्षेत्रवासियों को बुनियादी सुविधाएं चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाएं। अन्य विकास योजनाओं पर भी काम तेजी से किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें