कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए थत्यूड़ व्यापार मंडल ने रविवार तक बाजार सुबह सात से अपराह्न एक बजे तक खोलने का निर्णय लिया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक सजवाण ने कहा कि दोपहर एक बजे के बाद लोग बेवजह बाजार में घूम रहे हैं। इस दौरान कोई सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 17 मई के बाद सरकार के दिशा-निर्देशों के मुताबिक ही बाजार खोलने के समय का निर्धारण किया जाएगा। बैठक में व्यापारी सुनील भट्ट, रामप्रकाश भट्ट, राकेश सजवाण, अकवीर पंवार, सुरेंद्र रावत, जगत असवाल और जयप्रकाश नौटियाल आदि मौजूद थे। संवाद