फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली लाइन में हो रहा ब्लास्ट, जल रहे उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में एच ब्लाक के उपभोक्ताओं को ऊर्जा निगम की लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। वहां बिजली की तार झूलने से लाइन कई बार स्पार्क हो गई है। इससे विद्युत उपकरण फूंकने से लोगों को हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। ब्लाक के लोगों ने लाइन मरम्मत कराने की मांग की है। एच ब्लॉक के जोत सिंह चौहान और सुरेंद्र थलवाल ने बताया कि सप्ताह भर में ही बिजली की तार झूलने से लाइन में दो बार ब्लास्ट हो गया। इससे वहां निवास कर रहे करीब 90 में से कई परिवारों के टीवी, सेट टॉप बॉक्स और बल्ब आदि उपकरण फूंक जाने से लोगों को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने विद्युत लाइन की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। जे ब्लाक के मान सिंह कंडारी और भगवान चंद रमोला ने बताया कि वहां भी विद्युत आपूर्ति नियमित नहीं हो रही है। हल्की बारिश और तूफान चलने पर बिजली गायब हो जाती है। इस बाबत ऊर्जा निगम के ईई राकेश कुमार ने कहा कि लाइन ब्लास्ट होने की शिकायत मिलने पर वहां मरम्मत कार्य शुरू कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें