फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: किसान सभा ने बीज बिल विधेयक का किया विरोध

Wed, 10 Dec 2025 07:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। उत्तराखंड किसान सभा टिहरी जिला कौंसिल ने केंद्र सरकार के बीज बिल विधेयक 2025 को किसान विरोध बताया है। उत्तराखंड किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष भगवान सिंह राणा ने कहा कि यह बिल भाजपा, आरएसएस और उनके साथ जुड़े राजनीतिक दलों के परियोजना का हिस्सा हैं।
विज्ञापन

सरकार छोटे किसानों को भूमि से बेदखल कर कृषि को कुछ घरेलू और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही है। सरकार ऐसे समय में यह बिल आगे बढ़ा राही है, जब देश में लगातार कृषि संकट गहरा रहा है। कहा कि ई वैज्ञानिक अध्ययनों में यह स्पष्ट किया गया है कि कृषि पर बढ़ता कॉरपोरेट घरानों के नियंत्रण इस संकट को और गति देगा। किसान सभा के जिलाध्यक्ष जबर सिंह नेगी ने कहा कि विधेयक में ऐसी कई खामियां हैं, किसानों से लूट का रास्ता और तेजी से खुल जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें