फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: सरोट में लघु उद्यम लगाने का सपना नहीं हो पा रहा साकार

Sat, 29 Aug 2026 05:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लॉक के सरोट-डोभन में लघु उद्यम स्थापित करने का सपना 36 साल बाद भी साकार नहीं हो पाया है। उद्योग विभाग ने वर्ष 1990 में ग्रामीणों से औने-पौने दाम पर साढ़े छह हजार वर्ग मीटर जमीन खरीदकर वहां उद्योग नगरी बनाने की योजना बनाई थी लेकिन तय समय से आज तक विभाग की योजना परवान नहीं चढ़ पाई है। अधिकतर जमीन ऑल वेदर और अन्य रोड में कट जाने के बाद अब वहां कुल 700 वर्ग मीटर रह गई है, वह भी आज तक स्थानीय लोगों को आवंटित नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

उद्योग विभाग ने सरोट, डोभन और मठियाली के ग्रामीणों से सस्ती दर पर जमीन लेकर चौराहे वाली जगह सरोट-डोभन में लद्यु उद्योग नगरी बनाने की योजना बनाई थी। ग्रामीणों ने उद्यम स्थापित करने के लिए अपनी जमीन विभाग को दी। लेकिन प्लानिंग बनाने के 36 साल बाद भी धरातल पर कुछ नजर नहीं आ रहा है।
लंबे समय तक खाली रही जमीन का ज्यादातर हिस्सा रोड कटिंग में चला गया। अब वहां मात्र 65 सौ वर्ग मीटर में से 700 वर्ग मीटर जमीन रह गई है। विभाग उसे भी अभी तक आवंटित नहीं कर पाया है। स्थानीय निवासी अर्जुन सिंह राणा, मुकंदराम नौटियाल, विजयपाल चौहान, राजेंद्र नौटियाल, गंभीर सिंह राणा, बिशन सिंह चौहान और भगवान सिंह कुमाईं ने कहा कि जमीन लेते समय उद्योग विभाग ने वहां उद्योग लगाने के लिए स्थानीय लोगों को दुकान साइज प्लॉट आवंटन करने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक सरोट-डोभन उद्यम नगरी नहीं बन पाई है। अब तो वहां करीब 12 फीसदी जमीन ही रह गई है।
विज्ञापन


विभाग की अधिकतर जमीन सड़क में चली गई है। अब विभाग के पास कितनी जमीन बची हुई है इसकी रिपोर्ट मांगी गई है। जो भी भूमि बची होगी उस पर छोटी दुकानें बनाने के लिए सर्किल रेट पर शीघ्र प्लॉट आवंटित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

- गजेंद्र सिंह शाह महाप्रबंधक उद्योग विभाग नरेंद्रनगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें