फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: सीएचसी कंडीसौड़ में महीनें में दो दिन अल्ट्रासाउंड सुविधा दे विभाग

Wed, 29 Oct 2025 06:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार जनता के द्वार में उठाई ट्रांसफार्मर बदलने की मांग, दो माह बाद भी नहीं हुई पूरी
विज्ञापन


कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार की बीडीसी बैठक में पशुपालन, स्वास्थ्य, सहकारिता, समाज कल्याण, पुनर्वास, विद्युत और बाल विकास विभाग से संबंधित समस्याएं प्रमुखता से उठाई गई। सदस्यों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कई अधिकारी फोन रिसीव नहीं करते हैं। सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने सदस्याें की ओर से सदन में उठाई गई समस्याओं का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।
बुधवार को ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह भंडारी की अध्यक्षता में हुई थौलधार ब्लॉक की बीडीसी बैठक में गैर नगुण के प्रधान प्रकाश ने पशु सेवा केंद्रों में कर्मचारियों के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने की मांग की। प्रधान बेल सिंह चौहान ने सहकारी समिति लालुरी की ओर से काश्तकारों से सालभर के कृषि ऋण पर चार माह में ही ब्याज लेने की शिकायत की।
विज्ञापन

बेरगणी के प्रधान युद्धवीर सिंह रावत ने पशुचारा लाने वाली महिलाओं का बीमा कराने की मांग उठाई। कंडीसौड़ के प्रधान सुमन सिंह गुसाईं ने सहकारिता विभाग की ओर से विक्रय किया जा रहा पशु चारे की गुणवत्ता खराब बताई। प्रधान महेंद्र नेगी ने रामगांव में अक्सर बंद रहने वाले एएनएम सेंटर को नियमित खोलने की मांग की।
प्रधान भगवान सिंह महर ने कमांद अस्पताल का उच्चीकरण करने, जिला पंचायत सदस्य सुनील जुयाल ने महीने में दो दिन सीएचसी कंडी में अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र सिंह रांगड़ ने दिव्यांग, वृद्धा और विधवा पेंशन बच्चों के बालिग होने पर भी पेंशन जारी रखने की मांग की।
विज्ञापन

प्रधान सुमेरी बिष्ट ने टिहरी बांध प्रभावित गांव स्यांसू, सुनारगांव, धरवाल गांव और जसपुर का सर्वे कर विस्थापन करने की मांग की। दड़माली के प्रधान सब्बल सिंह रावत ने कहा कि सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग उठाई गई थी लेकिन दो माह बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है। प्रधान महावीर सेनवाल और सरस्वती देवी ने बाल विकास से अटैच किए गए कर्मचारियों को मूल स्थान पर नियुक्त करने की मांग की। इस पर डीपीआरओ के बयान पर सदस्य भड़क गए। प्रमुख ने मामला शांत कराया। बैठक में बीडीओ स्नेहा नेगी, एई गिरीश सेमवाल, एई घनश्याम सिंह, अजेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य विनोद कुमार, अनिल बधानी, गोपाल सिंह चौहान, नत्थी सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें