फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: ताइक्वांडो प्रशिक्षण लेकर सशक्त हो रही पहाड़ की बेटियां

Sat, 11 Apr 2026 07:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
घनसाली रौंसाल हाईस्कूल में ताइक्वांडो प्रशिक्षण छात्राओं को वितरित किए गए प्रमाणपत्र। स्रोत जा
विज्ञापन
देवभूमि ताइक्वांडो फेडरेशन 280 स्कूलाें में दे रहा निशुल्क प्रशिक्षण
विज्ञापन

घनसाली (टिहरी)। छात्राओं को मजबूत और आत्मविश्वासी बनाने के लिए देवभूमि इंटरनेशनल ताइक्वांडो फेडरेशन सराहनीय पहल कर रहा है। फेडरेशन जिले के 280 सरकारी स्कूलों में छात्राओं को ताइक्वांडो की विशेष ट्रेनिंग दे रहा है। फेडरेशन ने रौंसाल हाईस्कूल की छात्राओं को एक सप्ताह का ताइक्वांडो प्रशिक्षण देकर उन्हें प्रमाणपत्र वितरित किए।
देवभूमि ताइक्वांडो फेडरेशन के संस्थापक अशोक राठौड़ ने कहा कि महिलाओं के प्रति आपराधिक घटनाएं आम हो गई है जिससे उन्हें आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देकर उन्हें मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ताइक्वांडो का कोई भी शिक्षक नहीं है जिससे फेडरेशन ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाकर उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने का बीड़ा उठाया है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को ताइक्वांडो की बेसिक तकनीकी के साथ-साथ आत्मविश्वास बढ़ाने, सतर्क रहने और विपरीत परिस्थितियों का सामना करने के तरीके सिखाए जा रहे हैं। मास्टर ट्रेनर अनुष्का ने कहा कि दिन प्रतिदिन बढ़ रहे क्राइम को देखते हुए हर लड़की को ताइक्वांडो का प्रशिक्षण लेना चाहिए।
विज्ञापन

10वीं की छात्रा मनीषा ने कहा कि ताइक्वांडो का प्रशिक्षण कार्यक्रम हर स्कूल में चलाया जाना चाहिए। प्रधानाचार्य आनंद लाल शाह ने फेडरेशन के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर कमला नाथ, दिनेश तलवान, रामकृष्ण तिवाड़ी, कामना जोशी, रमा रावत, अजयपाल मियां, राम लाल और राकेश मेहरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें