फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: जूनियर हाईस्कूल तुगोली के भवन की स्थिति सुधरेगी

Sat, 30 Nov 2024 06:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। वर्षों से जर्जर बना जूनियर हाईस्कूल तुगोली के भवन मरम्मत की उम्मीद जगी है। सरकार ने स्कूल भवन मरम्मत के लिए स्वीकृति दे दी है। नौ लाख से भवन पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रामीण निर्माण विभाग को जर्जर स्कूल भवन की सेहत सुधारने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

चंबा ब्लॉक के जूनियर हाईस्कूल भवन की खराब स्थिति के कारण छात्रों और शिक्षकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। वर्ष 2000 में विद्यालय का निर्माण हुआ था। मरम्मत के अभाव में स्कूल की छत पूरी तरह से जर्जर हो गई है। प्लास्टर उखड़ चुका था। बारिश का पानी कक्ष-कक्षों में टपक रहा है। अभिभावक लंबे समय से भवन मरम्मत की गुहार लगाता आ रहे थे। छात्रों की परेशानी को देखते हुए सरकार ने स्कूल भवन मरम्मत के लिए नौ लाख की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है।
कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग के जेई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि टेंडर की प्रकिया पूरी कर अगले माह से कार्य शुरू किया जाएगा। प्रधानाध्यापक सुरेंद्र आर्य ने बताया कि वर्तमान सत्र में 29 छात्र-छात्राएं अध्यनरत है। स्कूल भवन मरम्मत होने से छात्रों को बेहतर सुविधाएं मिलेगी। बच्चों की सुरक्षा और पढ़ाई के लिए यह कदम बेहद जरूरी था। मरम्मत कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें