उत्तराखंड जन एकता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री दिनेश धनै ने रविवार को जाखणीधार क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनी। देवलसारी महादेव मंदिर परिसर में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में जाखणीधार ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्व सम्मति से धर्म सिंह गुनसोला व सुधा रावत को ब्लॉक अध्यक्ष बनाए गए।
जाखणीधार क्षेत्र के गांवों का भ्रमण कर उजपा के केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री धनै ने कोरोना संक्रमण के कारण उत्पन्न हुई समस्याओं के संबंध में लोगों से चर्चा की। देवलसारी महादेव मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिस तरह से बेरोजगारी बढ़ गई वह चिंतनीय है। सरकार को चाहिए कि वह स्वरोजगार के अवसर बढ़ाए। कार्यक्रम में प्रकाश कुमार, सोहन लाल, धन सिंह बिष्ट, वीर सिंह पंवार, आशाराम, समन सिंह रावत, अरविंद पंवार, शीशपाल, भगवती प्रसाद रतूड़ी, गुणानंद पेटवाल सहित दर्जनों ने उजपा की सदस्यता ली। इस मौके पर पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष गोविंद बिष्ट, जिलाध्यक्ष संजय मैठाणी, महिला जिलाध्यक्ष रागिनी भट्ट, पूर्व प्रमुख आनंदी नेगी, यशपाल पंवार, रूप सिंह नेगी, गब्बर चैहान, टीकाराम बिजल्वाण, विक्रम रावत, जयवीर पंवार आदि मौजूद रहे।