फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय बनकुंडाली का भवन जर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापनगर ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बनकुंडाली का भवन लंबे समय से जर्जर है। ऐसे में विद्यार्थियों के लिए जान का खतरा हमेशा बना रहता है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से स्कूल भवन के पुनर्निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन

भदूरा पट्टी की ग्राम पंचायत सौड़ के राजस्व गांव बनकुंडाली का प्राथमिक स्कूल जीर्णशीर्ण हालत में है। ग्रामीण लंबे समय से स्कूल के नव निर्माण की मांग करते आ रहे हैं। ग्राम पंचायत में बेसिक स्कूल सौड़ कम छात्र संख्या के कारण पहले ही बंद हो चुका है। उक्त स्कूल का भवन भी जर्जर है। गांव के उप प्रधान गणेश प्रसाद रतूड़ी, रामचंद्र रतूड़ी, कुशलानंद रतूड़ी, रामगोपाल रतूड़ी, हर्षमणि व्यास, जयदेव प्रसाद, सुरेश रतूड़ी, अजय, शशि देवी, पुष्पा देवी, भगवती प्रसाद ने बताया कि बरसात में छत टपकती है। दीवारें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हैं। दीवार पर लगा सीमेंट और बजरी झड़कर नीचे गिर रहे हैं। जनहित में तत्काल स्कूल भवन बनाया जाना चाहिए। वहीं प्रतापनगर के खंड शिक्षाधिकारी विनोद मटूड़ा का कहना है कि स्कूल के निर्माण का प्रस्ताव एसएसए के तहत जिले को भेजा गया है। धनराशि मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें