फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: गुलदार की दस्तक से ग्रामीणों की चिंता बढ़ी, खेतों में धमक रहा गुलदार

Mon, 02 Nov 2026 05:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी वन रेंज के रानीचौरी, सुरसिंगधार, कोटी, बालमा, पागरखाल और बुडोगी गांव के आसपास इन दिनों गुलदार की आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत बनी है। गुलदार कई बार आबादी के आसपास दिखाई दे रहा है। रानीचौरी क्षेत्र में तो गुलदार खेतों तक पहुंच रहा है। इससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। महिलाएं गुलदार के भय से खेतों और जंगलों में चारापत्ती लेने जाने से कतरा रही है। वहीं, अभिभावक बच्चों को अकेले स्कूल भेजने से भी डर रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की शिकायत पर वन विभाग ने संवेदनशील क्षेत्रों में रात्रि गश्त बढ़ा दी है। वन रेंजर सौरभ सिंह और वन दरोगा अजयपाल पंवार के नेतृत्व में वन कर्मियों ने प्रभावित क्षेत्रों में रात के समय गश्त की। इस दौरान ग्रामीणों को वन्यजीवों से सुरक्षित रहने के लिए जरूरी सावधानियां बतरने को कहा।
वन्यजीव संघर्ष की आशंका से बचने के लिए रात के समय अकेले घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी। वन रेंजर सौरभ सिंह ने बताया कि गुलदार की आवाजाही को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में वन कर्मियों की ओर से लगातार गश्त की जा रही है। ग्रामीणों को भी सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें