नई टिहरी। थौलधार के पूर्व प्रमुख एवं भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य खेम सिंह चौहान के नेतृत्व में तल्ला उप्पू के बांध प्रभावितों से डीएम से मुलाकात कर पुनर्वास की लंबित प्रक्रिया को शुरू करने की मांग की। बताया कि झील के कारण गांव में लगातार भू-धंसाव हो रहा है। प्रभावित खतरे की जद में रहने को मजबूर हैं। बताया कि प्रभावित वर्षों से पुनर्वास की मांग कर रहे है। इस संबंध में पूर्व में हुई वार्ता और शासन के निर्देश पर गांव के पुनर्वास को लेकर सहमति बनी है। ऐसे में तत्काल बांध प्रभावितों की पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए। डीएम मयूर दीक्षित बताया कि गांव के पुनर्वास संबंध प्रक्रिया के बारे में जल्द ही अधिकारियों से जानकारी लेकर जरूरी कार्रवाई शुरू की जाएगी। इस मौके पर भरत सिंह नेगी, डीएन नौटियाल, महावीर चौहान, सोबत सिंह नेगी, साहब सिंह नेगी, विनोद नेगी आदि मौजूद थे। संवाद