फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: बदलते मौसम में मोटा अनाज उत्पादन महत्वपूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नई टिहरी। औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के वानिकी महाविद्यालय परिसर रानीचौरी में संचालित अखिल भारतीय मोटा अनाज परियोजना की ओर से पौखाल के मगरौं में गोष्ठी आयोजित की गई। यहां किसानों को बदलते मौसम में मोटा अनाज उत्पादन को बढ़ावा देने की जानकारी दी।
विज्ञापन

मगरौं में आयोजित गोष्ठी में परियोजना प्रभारी डॉ. लक्ष्मी रावत ने मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय के ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने मंडुवा, झंगोरा, कौनी, चीना में पाए जाने वाले पोषण की उपयोगिता के बारे में बताया। सस्य वैज्ञानिक डॉ. अजय कुमार ने मोटे अनाजों को उगाने की उन्नत उत्पादन तकनीक से रूबरू कराया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. प्रकाश नेगी ने मौसम के अनुरूप फसलों की बुवाई, प्रबंधन की जानकारी दी। इस मौके पर माउंट वैली डेवलपमेंट के कुंवर सिंह भंडारी, अजय ममगाईं, अमित किशोर, राकेश भट्ट, वीरेंद्र नेगी, बबीता देवी, अनीता देवी, ललिता देवी, गंगा देवी आदि आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें