मंगलवार शाम चंबा-कोटीकालोनी मोटर मार्ग पर बागबाटा में ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत और एक युवक के घायल होने के बाद से फरार चल रहे ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हादसे में मारे गए युवक के भाई विनोद निवासी गोपेश्वर ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसएसपी तृप्ति भट्ट ने बताया कि दुर्घटना के बाद से फरार चल रहे ट्रक चालक भीम सिंह बगियाल निवासी छिद्दरवाला थाना रायवाला जिला देहरादून को जाख कोटीकालोनी से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।