फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थत्यूड़ अस्पताल बनेगा उप जिला चिकित्सालय : मुख्यमंत्री

Thu, 12 Nov 2026 06:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। स्कूली छात्र-छात्राओं के मार्च पास्ट, लोकगीत और लोकनृत्य की प्रस्तुतियों के बीच बृहस्पतिवार को थत्यूड़ में तीन दिवसीय नौवें जौनपुर महोत्सव का आगाज हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने टिहरी जिले की 52 करोड़ की 26 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। स्थानीय लोगों की मांग पर सीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ को उप जिला चिकित्सालय बनाने सहित क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई घोषणाएं की।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज थत्यूड़ के मैदान में आयोजित महोत्सव का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जौनपुर महोत्सव क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन का महत्वपूर्ण मंच है। ऐसे आयोजनों से लोकगीतों और लोकनृत्यों को नई पहचान मिलती है। खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसे अभियानों से प्रदेश के युवा खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने 30 करोड़ रुपये की 11 योजनाओं का लोकार्पण और 22 करोड़ रुपये की 15 योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता लागू करने और सख्त नकल विरोधी कानून बनाने जैसे निर्णय लिए हैं। अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए करीब 13 हजार एकड़ भूमि को मुक्त कराया गया है।
विज्ञापन

युवाओं को रोजगार देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पिछले पांच वर्षों में प्रदेश के लगभग 35 हजार युवाओं को सरकारी सेवाओं में रोजगार दिया गया है। टिहरी झील के चारों ओर रिंग रोड निर्माण का कार्य गतिमान है और तिवाड़ गांव को होम स्टे गांव के रूप में विकसित किया गया है। उन्होंने ग्राम सभा साबली के प्रगतिशील किसान कबूल चंद पुंडीर के कृषि क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों की सराहना की।
इस दौरान ग्राम सभा पापरा निवासी साहित्यकार देवेंद्र प्रसाद चमोली को गढ़वाली भाषा में रामायण का अनुवाद करने के लिए साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जौनपुर रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। स्थानीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार और अन्य जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंपा।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, ओबीसी आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी, दायित्वधारी गीता रावत, ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार, डीसीबी अध्यक्ष सुभाष रमोला, पूर्व विधायक महावीर रांगड़, भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री मुलायम सिंह रावत, मसूरी नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, पूर्व अध्यक्ष मनमोहन मल्ल, महोत्सव समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र राणा, सचिव सुनील सजवाण, जिला पंचायत सदस्य ममता देवी, दीक्षा नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



सीएम ने की ये घोषणाएं
- धनोल्टी-मोरियाणा-नागटिब्बा मोटर मार्ग निर्माण को मंजूरी
- पालीगाड से थत्यूड़ बाजार तक आवासीय बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए 273 लाख रुपये
- भवान बाजार के आबादी वाले क्षेत्र की सुरक्षा के लिए चार करोड़ 72 लाख रुपये दिए
- सीएचसी थत्यूड़ को उप जिला चिकित्सालय बनाने
- विभिन्न सड़कों के निर्माण एवं डामरीकरण से संबंधित मांगों को विचारोपरांत घोषणा में शामिल करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें