फोटो
नरेंद्रनगर (टिहरी)। आयुर्वेद विभाग और होम्योपैथिक विभाग की पहल पर यहां रामलीला मैदान में संयुक्त स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लोगों को योगाभ्यास कराया गया। बाद में शुगर और हिमोग्लोबिन की जांच कर दवाई भी वितरित की गई। शिविर का उद्घाटन पालिका अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र ने किया। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. चंद्र ने आयुर्वेद एवं होम्योपैथिक को भारत की पारंपरिक पद्धति बताई। इस मौके पर डॉ. मीनाक्षी कथुरिया, डॉ. अदिति, डॉ. वंदना डंगवाल, डाॅ. विरेंद्र रावत, अरविंद कंडारी, दिनेश चंद्र सती, द्वारिका प्रसाद जोशी, कुसुम भंडारी उपस्थित रहे। संवाद