फोटो
नई टिहरी। राजकीय महाविद्यालय नई टिहरी में जंतु विज्ञान और सांख्यिकी विभाग की पहल पर छात्र-छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. पुष्पा नेगी ने प्रतियोगिता शुरू कराते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ कॉलेज में शिक्षणेत्तर गतिविधियों का संचालन जरूरी है। इससे उन्हें नया अनुभव मिलता है। प्रतियोगिता में नीरज प्रथम, महिमा द्वितीय और आंचल तृतीय स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में डॉ. रजनी गुसाई, डॉ. आशा डोभाल, डॉ. पूनम तिवारी, डॉ. ममता रावत, डॉ. भारती जायसवाल और डॉ. पदमा वशिष्ठ ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन करने के साथ ही जरूरी जानकारी भी दी। इस मौके पर डॉ. विजय प्रकाश सेमवाल, डॉ. पुष्पा पंवार, डॉ. हेमा नौटियाल और डॉ. आरती खंडूरी मौजूद रही। संवाद