फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: नॉर्थ जोन कबड्डी प्रतियोगिता में खेलेगी टिहरी की बेटी प्रियंका

Thu, 12 Nov 2026 06:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। बालगंगा महाविद्यालय सेंदुल केमर की छात्रा प्रियंका पंवार का चयन कबड्डी नॉर्थ जोन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से महाविद्यालय सहित क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

नगर पंचायत चमियाला निवासी मंगल सिंह पंवार की पुत्री प्रियंका ने अंतर महाविद्यालयी क्रीड़ा प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया। नॉर्थ जोन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन एक से सात दिसंबर तक पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रियंका अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
सीमित संसाधनों के बीच पहाड़ की बेटियां खेल के मैदान में लगातार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। प्रियंका की यह उपलब्धि क्षेत्र की अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। क्रीड़ा अधिकारी डॉ. कृष्णचंद नेगी ने कहा कि प्रियंका निश्चित ही नॉर्थ जोन में भी बेहतर प्रदर्शन करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें