फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी जल पुलिस ने बचाई युवक की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी जल पुलिस ने बांध की झील किनारे गिरे एक युवक की जान बचा ली। कोटीकालोनी से जिला अस्पताल पहुंचाए गए युवक की स्वास्थ्य जांच के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि जाखणीधार ब्लाक के टिपरी साइट में एक युवक सोमवार अपराह्न करीब ढाई बजे टिहरी बांध की झील किनारे पानी में गिर गया। पुलिस ने बताया कि झील किनारे गिरा रोपवे आपरेटर हरीश राणा (31) निवासी तिनवालगांव प्रतापनगर, टिपरी साइट रोपवे के पास सड़क से नीचे गया था। रोपवे कर्मचारियों ने उसे झील किनारे पानी में गिरा देखा, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बीपुरम चौकी प्रभारी राहुल थापा जल पुलिस और स्थानीय बोट संचालकों की बोट लेकर मौके पर पहुंचे। जल पुलिस ने झील किनारे गिरे युवक को निकालकर बोट से कोटीकालोनी पहुंचाया। टीम में जल पुलिस के राकेश रावत, शैलेंद्र चमोली, नागेंद्र सजवाण, जयवीर सिंह, सुनील कुमार, बोट संचालक रणवीर और आशीष रावत शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें